झालावाड़:अकलेरा थाने के एएसआई सुनील त्यागी की सड़क दुर्घटना में मौत – Police Asi Dies In Road Accident

मृतक एएसआई
November 10, 2026

मृतक एएसआई
झालावाड़। दिवाली के त्योहार के बीच झालावाड़ पुलिस विभाग और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शोक की लहर छा गई। अकलेरा थाने में तैनात एएसआई सुनील त्यागी (58) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मृत्यु हो गई। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
सुनील त्यागी पगारिया थाना क्षेत्र में एक मामले की जांच के सिलसिले में बाइक से गए थे। वहां से लौटते समय भवानीमंडी के नजदीक करावन गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पगारिया थाना क्षेत्र के एएसआई एसके बालोत ने यह जानकारी दी। त्यागी झालावाड़ की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। घायल एएसआई को पगारिया अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झालावाड़ एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया। एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचने पर उपचार शुरू हुआ, लेकिन बीती रात इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पोस्टमार्टम और पारिवारिक स्थिति
अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार सुबह परिजनों की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई हुई। पुत्र शुभम त्यागी ने बताया कि पिता ने सोमवार रात मोबाइल फोन पर जानकारी दी थी। उन्होंने थाने के काम से पगारिया जाने की बात कही थी। हादसे की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। त्योहार के माहौल में परिवार और मोहल्ले में मातम पसरा है।
पदोन्नति और परिवार
पुत्र शुभम ने बताया कि उनके पिता दिवाली पर घर आए थे। अगले दिन वे अकलेरा कार्य पर लौट गए थे। करीब छह माह पहले ही उनका हेड कांस्टेबल से एएसआई पद पर पदोन्नति हुई थी। परिवार में एक बेटा रामगंजमंडी में निजी कंपनी में कार्यरत है, जबकि दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। इस दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
November 9, 2026
जिले के भवानीमंडी क्षेत्र के पिपलिया गांव की 16 वर्षीय अंजलि वर्मा ने अपने साहस और हुनर से एक नई मिसाल कायम की है। जिस उम्र में बच्चे पढ़ाई और खेलकूद में व्यस्त रहते हैं, अंजलि जहरीले सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू करती हैं। पिछले छह महीनों में उन्होंने 70 से अधिक सांपों को पकड़कर जंगल […]
November 8, 2026
नगर परिषद झालावाड़ समेत जिले की आठ निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शहर के 45 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस दोनों के सामने टिकट वितरण बड़ी चुनौती बन गया है। संभावित उम्मीदवारों की लंबी सूची, कई वार्डों में पांच से अधिक दावेदार और बगावत की आशंका के […]
November 7, 2026
शहर के नजदीक दुर्गपुरा स्थित रेन बसेरा तालाब में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। तालाब में छह दोस्तों को लेकर जा रही नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नाव सवार चार युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, जबकि दो युवक गहरे पानी में लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस […]
