Chamoli News:व्यापारी के आकस्मिक निधन पर बंद रहा बाजार – Market Remained Closed Following The Sudden Demise Of A Trader
पोखरी (चमोली)। नगर क्षेत्र के विनायकधार निवासी व्यापारी धर्मेंद्र सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर व्यापार संघ के पदाधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों ने शोक सभा कर दिवंगत व्यापारी को श्रद्धांजलि दी। पोखरी बाजार में व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, दीपक चौधरी, विष्णु प्रसाद चमोला, राजेंद्र त्रिपाठी, कुंवर सिंह चौधरी, कुंवर सिंह खत्री, संतोष चौधरी, हर्षवर्धन चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
