शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रायबरेली

Raebareli News:नियम तोड़ने पर 30 डंपरों पर कार्रवाई – Action Taken Against 30 Dumpers For Rule Violations

November 10, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

Updated Wed, 04 Nov 2026 12:17 AM IST

Action taken against 30 dumpers for rule violations

रायबरेली। क्षेत्र के मलीहाडीह के पास मंगलवार को यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 डंपरों का चालान किया। इस दौरान प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी अरिमर्दन सिंह ने बताया कि प्रेशर हॉर्न पर पांच हजार और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पर 10 हजार रुपये का चालान किया गया। अभियान में आरक्षी रवि सिंह और अखिल द्विवेदी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X