शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
फतेहपुर:जेब में सुतली बम फटने से 11 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम – Fatehpur: 11-year-old Boy Dies After A ‘sutli Bomb’ (firecracker) Explodes In His Pocket
फ़तेहपुर

फतेहपुर:जेब में सुतली बम फटने से 11 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम – Fatehpur: 11-year-old Boy Dies After A ‘sutli Bomb’ (firecracker) Explodes In His Pocket

November 10, 2026


Fatehpur: 11-year-old boy dies after a 'sutli bomb' (firecracker) explodes in his pocket

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दीपावली की रात पटाखा फोड़ते समय हुए हादसे में 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। फतेहपुर टेकारी गांव में सुतली बम जेब में फटने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। देर रात निजी अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।

कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर टेकारी गांव निवासी संतू का पुत्र सचिन रात में बच्चों के साथ पटाखे फोड़ रहा था। बताते हैं कि एक बच्चे ने सुतली बम में आग लगाकर मैदान में फेंका, लेकिन बम नहीं फटा। इस पर सचिन ने बम उठाकर अपनी जेब में रख लिया। कुछ देर बाद जेब में ही बम फट गया। धमाके से किशोर कमर के निचले हिस्से में बुरी तरह झुलस गया। पेट के अंदरूनी अंगों में भी गंभीर चोटें आईं।

परिजन आनन-फानन उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर गांव में भी शोक छा गया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X