शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जयपुर:गहलोत बोले- सोनिया गांधी ने सेंट्रल हॉल में ठुकराई थी पीएम की कुर्सी, मैं उस ऐतिहासिक पल का गवाह था – When Sonia Gandhi Turned Down The Pm Post, Ashok Gehlot Recalls: ‘i Witnessed That Historic Moment’
जयपुर

जयपुर:गहलोत बोले- सोनिया गांधी ने सेंट्रल हॉल में ठुकराई थी पीएम की कुर्सी, मैं उस ऐतिहासिक पल का गवाह था – When Sonia Gandhi Turned Down The Pm Post, Ashok Gehlot Recalls: ‘i Witnessed That Historic Moment’

November 10, 2026


कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ बाजार में आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके प्रधानमंत्री पद छोड़ने के फैसले को त्याग, तपस्या और राजनीतिक प्रतिबद्धता की मिसाल बताया है। गहलोत ने कहा कि वे उस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी रहे हैं, जब सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

गहलोत ने सोशल मीडिया पर अपने बयान में बताया कि उस दिन संसद के सेंट्रल हॉल में वे खुद मौजूद थे। यूपीए के सभी सांसद और गठबंधन के नेता चाहते थे कि सोनिया गांधी देश की प्रधानमंत्री बनें, लेकिन उन्होंने विनम्रता से इस पद को अस्वीकार कर दिया। गहलोत के मुताबिक, सोनिया गांधी ने सत्ता के सर्वोच्च पद से ऊपर उठकर पार्टी और देश के व्यापक हित को प्राथमिकता दी।

यह भी पढें-जयपुर: शहर के अंदर आए बिना पहुंच सकेंगे एक हाईवे से दूसरे पर; जानिए जाम से बचाने के लिए क्या है तैयारी

कहा- सत्ता से ऊपर पार्टी और देश का हित रखा

अशोक गहलोत ने कहा कि उस समय सोनिया गांधी की प्राथमिकता आरएसएस और भाजपा की राजनीति का मजबूती से मुकाबला करना था। उन्होंने सोनिया गांधी के फैसले को उनके राजनीतिक व्यक्तित्व की दृढ़ता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।

गहलोत ने अपने बयान में भाजपा और आरएसएस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भी गांधी परिवार उनकी विचारधारा के सामने सबसे बड़ी वैचारिक चुनौती के रूप में अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। गांधी परिवार के खिलाफ कई तरह के षड्यंत्र किए गए, लेकिन परिवार ने उन्हें शालीनता से सहन किया है।

संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष का जिक्र

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों, व्यक्तिगत हमलों और राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद गांधी परिवार ने संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और देश की एकता के लिए संघर्ष जारी रखा है। गहलोत के मुताबिक, सोनिया गांधी का जीवन इस बात की मिसाल है कि राजनीति केवल सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि विचारधारा और सिद्धांतों के लिए त्याग करना भी राजनीति का हिस्सा है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X