की इंडिया ने मंगलवार को मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी। मिडफील्डर सलीमा टेटे को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। यह टूर्नामेंट 19 से 28 नवंबर तक भोपाल के नवनिर्मित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नाथू बरखेड़ा में खेला जाएगा। भारतीय टीम पिछले महीने जापान में आयोजित एशियन गेम्स में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। टीम की कोशिश इस शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने की होगी।