शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:घर में चल रही थी पूजन की तैयारी, कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव; इकलौती बेटी मौत से मातम – Preparations Religious Ritual Underway Home Young Woman Body Found Hanging Room Only Daughter Mourning
भदोही

यूपी:घर में चल रही थी पूजन की तैयारी, कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव; इकलौती बेटी मौत से मातम – Preparations Religious Ritual Underway Home Young Woman Body Found Hanging Room Only Daughter Mourning

November 10, 2026


Preparations religious ritual underway home young woman body found hanging room only daughter mourning

कमरे के बाहर माैजूद पुलिस।
– फोटो : संवाद

विस्तार

दीपावली के दिन घर में जहां पर्व की तैयारियां चल रही थीं, वहीं एक परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कुलमनपुर गांव में 19 वर्षीय युवती का शव घर की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती दो भाइयों की इकलौती बहन थी।

कुलमनपुर गांव निवासी भारत मोदनवाल की पुत्री प्रियंका मोदनवाल (19) रविवार को घर की दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में थी। बताया गया कि दीपावली के दिन परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर पर्व की तैयारियों में व्यस्त थे। इसी दौरान प्रियंका की भाभी किसी काम से मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचीं। कमरे के अंदर प्रियंका का शव फंदे से लटका देखकर वह घबरा गईं। उनकी चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।

परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही जंगीगंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X