शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:नोटिस तामील करने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिस की गिरफ्त से आरोपी को छुड़ाने का किया प्रयास – Up: Police Team Attacked In Bulandshahr While Serving Notice, Tractor Used In Attack Attempt
बुलंदशहर

यूपी:नोटिस तामील करने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिस की गिरफ्त से आरोपी को छुड़ाने का किया प्रयास – Up: Police Team Attacked In Bulandshahr While Serving Notice, Tractor Used In Attack Attempt

November 10, 2026


UP: Police Team Attacked in Bulandshahr While Serving Notice, Tractor Used in Attack Attempt

फाइल फोटो

विस्तार

बुलंदशहर के गुलावठी थाना इलाके के ग्राम इसेपुर में सोमवार को नोटिस तामील कराने गई पुलिस टीम पर हमला करने और पुलिस का मोनोग्राम फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रात दरोगा धर्मवीर सिंह की तहरीर पर 6 नामजद सहित 10 से 12 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

वहीं, आरोपियों ने पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। आरोपियों ने लाठी डंडों के साथ हमला किया व दरोगा और कांस्टेबल के कंधे के शोल्डर और पुलिस के मोनोग्राम फाड़ दिए। 

वहीं पुलिस ने घटनास्थल से दो आरोपियों को गिरफ्तार के साथ घटना में युक्त सोनालिका ट्रैक्टर भी बरामद किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस को आता देख बाक़ी आरोपी मौके से फरार हो गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X