शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लुधियाना

Ludhiana News:बठिंडा में तेज रफ्तार कार ने युवक की ली जान – A Speeding Car Took A Young Man’s Life In Bathinda

November 10, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से गुरदीप कुमार उर्फ हरमन की मौके पर ही मौत हो गई। हरमन अपनी बहन का इकलौता भाई था। वह दिवाली के कारण अपने ननिहाल गांव सिवियां आया था। हरमन अपने मामा के साथ पटाखे लेने थर्मल के पास गया था। वह मोटरसाइकिल पर मोमोज खा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से वह 100 फीट दूर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी सिटी 2 अरुण मुंडन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक की पहचान कर ली है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक वह पकड़ा नहीं जा सका है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X