शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिना इंसान और पेड़-पौधों के कैसी दिखती हमारी पृथ्वी? वैज्ञानिकों के नए मॉडल ने दुनिया को हैरत में डाला
नॉलेज

बिना इंसान और पेड़-पौधों के कैसी दिखती हमारी पृथ्वी? वैज्ञानिकों के नए मॉडल ने दुनिया को हैरत में डाला

November 10, 2026


Earth Without Life: आज 7 अरब से ज्यादा इंसान इस धरती पर मौजूद हैं. लेकिन पृथ्वी इंसानों से कई गुना ज्यादा संख्‍या वाले अन्य जीव-जंतुओं का भी घर है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर धरती पर कभी कोई जिंदगी ही न पनपती तो क्या होता? क्या हमारी पृथ्वी बिना किसी पेड़-पौधे और जीव-जंतु के वीरान बंजर गोला बन जाती? वैज्ञानिकों ने इस गहरे सवाल की पड़ताल करने के लिए एक अनोखा कंप्यूटर सिमुलेशन तैयार किया है. अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के रिसर्चर्स ने समय का पहिया अरबों साल पीछे घुमाकर एक वैकल्पिक दुनिया बनाई है. यह रिसर्च जानी-मानी वैज्ञानिक पत्रिका ‘द प्लेनेटरी साइंस जर्नल’ में छपी है. इस स्टडी ने दशकों पुरानी गैया हाइपोथिसिस को एक नए नजरिए से देखने पर मजबूर कर दिया है.

गैया हाइपोथिसिस का विचार मशहूर रहा है. इस थ्योरी के मुताबिक धरती पर मौजूद जीवन अपने पर्यावरण के साथ मिलकर काम करता है. जीव-जंतु और वनस्पतियां मिलकर ग्रह के तापमान और माहौल को स्थिर रखती हैं. इससे धरती अरबों साल तक रहने लायक बनी रहती है. लेकिन यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन की एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट समांथा गिल्बर्ट जनिजेक की टीम ने बिल्कुल अलग सवाल उठाया.

वैज्ञानिकों ने सोचा कि क्या किसी जैविक मदद के बिना भी एक चट्टानी ग्रह 4.5 अरब साल तक रहने लायक रह सकता है? क्या पर्यावरण को स्थिर रखने के लिए हमेशा जीवन की मौजूदगी जरूरी है? इसी सवाल ने वैज्ञानिकों को एक बेजान धरती का डिजिटल मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया.

कंप्यूटर मॉडल में 19 पैमानों को जोड़कर कैसे तैयार हुई बेजान पृथ्वी?

रिसर्च टीम ने एक बेहद जटिल कंप्यूटर मॉडल तैयार किया. इस मॉडल में जीवन को पूरी तरह बाहर रखा गया, लेकिन पृथ्वी के बाकी सभी भौतिक तत्वों को शामिल किया गया. इसमें धरती का कोर, मेंटल, बाहरी क्रस्ट, वायुमंडल और महासागर शामिल थे. इसके साथ ही सूरज से आने वाली लगातार गर्मी और रेडिएशन को भी इसमें जोड़ा गया.

वैज्ञानिकों ने कुल 19 अहम पैमानों का सिमुलेशन तैयार किया. इनमें धरती के भीतर की गर्मी का बहाव, समंदर की केमिस्ट्री और सतह का तापमान शामिल था. वैज्ञानिकों ने धरती के बनने से लेकर भविष्य के 50 करोड़ साल बाद तक यानी पूरे 5 अरब साल के सफर का बारीक डेटा ट्रैक किया.

सूरज की 30 फीसदी बढ़ती तपिश के बीच समंदर कैसे बचे रह सकते थे?

सिमुलेशन के नतीजों ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया. बिना जीवन वाली धरती पर भी भौतिक प्रक्रियाओं की वजह से हालात स्थिर बने रहे.

क्या ऑक्सीजन के बिना भी किसी ग्रह को रहने लायक माना जा सकता है?

वैज्ञानिकों के मुताबिक बेजान धरती का पर्यावरण आज की धरती जैसा ही विकसित हुआ. सबसे बड़ा फर्क सिर्फ वातावरण में मौजूद ऑक्सीजन की भारी कमी का था. चूंकि मॉडल में कोई पेड़-पौधे या सूक्ष्म जीव नहीं थे, इसलिए वहां फोटोसिंथेसिस यानी प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया नहीं हुई. इसी वजह से हवा में ऑक्सीजन जमा नहीं हो सकी.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X