शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वर्ल्ड अपडेट्स:श्रीलंका में बसों की टक्कर, 5 की मौत और 50 घायल; बुल्गारिया में घने कोहरे के कारण सड़क हादसा – World Updates Indians On Next Year Hajj Australian Mantra Chant West Asia Russia Ukraine Crisis Pak China News
दुनिया

वर्ल्ड अपडेट्स:श्रीलंका में बसों की टक्कर, 5 की मौत और 50 घायल; बुल्गारिया में घने कोहरे के कारण सड़क हादसा – World Updates Indians On Next Year Hajj Australian Mantra Chant West Asia Russia Ukraine Crisis Pak China News

November 10, 2026


World Updates Indians on Next Year Hajj australian mantra chant west asia russia ukraine crisis pak china news

विदेश की समाचार सुर्खियां

श्रीलंका के उत्तर मध्य प्रांत में मंगलवार को तीन बसों की भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना अनुराधापुरा जिले में ए9 हाईवे के मेदावाचिया-रामबेवा मार्ग पर हुई। हादसे में सरकारी ‘श्रीलंका ट्रांसपोर्ट बोर्ड’ की दो बसें और एक निजी बस शामिल थीं। पुलिस के मुताबिक, सरकारी परिवहन की दोनों बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद पीछे से आ रही निजी बस भी टकरा गई। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इससे पहले 19 अक्टूबर को भी श्रीलंका के मध्य स्थित कैंडी जिले में एक बहु-वाहन सड़क हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। पुलिस के अनुसार, वह दुर्घटना तब हुई थी जब एक सीमेंट मिक्सर ट्रक कई वाहनों और पैदल चल रहे लोगों से टकरा गया था। उस हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई थी। पुलिस ने उस दुर्घटना की वजहों की भी जांच शुरू की थी। गौरतलब है कि सितंबर में श्रीलंका पुलिस ने देशभर में एक सर्वे कराया था। पुलिस महानिरीक्षक प्रियंथा वीरासूर्या के मुताबिक इस सर्वेक्षण के बाद 712 जगहों की पहचान की गई थी, जहां सड़क दुर्घटनाओं का खतरा अधिक है।

घने कोहरे के कारण सड़क हादसा, बुल्गारिया में 12 लोगों की मौत

बुल्गारिया के पूर्वी हिस्से में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे हुए। इन दुर्घटनाओं में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री कात्या इवकोवा के मुताबिक, हादसे में 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। कुल 46 घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे को दोनों दिशाओं में बंद कर दिया गया।

86 वाहन आपस में टकराए, जांच शुरू

हादसे में करीब 86 वाहन शामिल थे, जिनमें बड़ी संख्या में भारी ट्रक भी थे। दुर्घटनाएं सुबह करीब 7 बजे सोफिया से ब्लैक सी बंदरगाह बर्गास को जोड़ने वाले हाईवे पर विपरीत दिशाओं में हुईं। शुरुआती जांच में घना कोहरा, गीली सड़क और मौसम के अनुकूल गति नहीं रखना हादसे की वजह माना जा रहा है। बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रुमेन रादेव घटनास्थल पर पहुंचे। राष्ट्रपति इलियाना योतोवा ने भी पेरिस यात्रा बीच में छोड़कर स्वदेश लौटने का फैसला किया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X