फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। फिल्म में राजा दशरथ का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल आज भी अपने दर्शकों से वैसे ही जुड़े हुए हैं जैसे चार दशकों पहले थे। एक बातचीत में उन्होंने फिल्म में अपने किरदार और अपनी आगे की योजनाओं पर बात की।
‘रामायण’ पर क्या बोले अरुण गोविल?
हाल ही में वैरायटी इंडिया से हुई बातचीत में राजा दशरथ के किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, ‘यकीन मानिए, मैं ये करना बिल्कुल नहीं चाहता था। सच कहूं तो, जब मुझे ये ऑफर मिला, तब मुझे इसकी कोई जरूरत महसूस नहीं हुई। लेकिन फिर, ये लोग बहुत जिद कर रहे थे। नितेश तिवारी तो बिल्कुल अड़े हुए थे कि मुझे ये करना ही होगा। मुझे हां कहने में करीब तीन महीने लग गए। वे मेरे पीछे पड़े हुए थे। बात यहां तक पहुंच गई थी कि वे कहने लगे कि यश और रणबीर को साइन करना तो बहुत आसान था, लेकिन दशरथ को साइन करना बहुत मुश्किल था। तो, आखिरकार मैंने हां कह दी।’