शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मैनपुरी

Mainpuri News:जमीन के विवाद में पिता-पुत्र पर हमला – Father And Son Attacked In Land Dispute

November 10, 2026


मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा में खेत पर मिट्टी डालने का विरोध करने पर आरोपियों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। दोनों को लाठी-डंडों से पीटा गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

गांव बुर्रा निवासी सतीश चंद्र ने बताया कि उनकी जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार रात करीब 8:30 बजे विपक्षी शिवम, महेश सिंह, अल्ला और रंजीत खेत में मिट्टी डाल रहे थे। जानकारी मिलने के बाद वह पुत्र के साथ मौके पर पहुंचे और विपक्षी की अवैध गतिविधि का विरोध किया। इसी बात पर आरोपियों ने गालियां देते हुए लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके पुत्र अनुप, हरिओम, पवन, भाई सत्यभान और श्याम वरन को भी पीटा गया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X