शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:सड़क पर पड़ी बजरी पर फिसली बाइक, युवक की मौत – Bike Skids On Gravel Lying On The Road; Youth Dies

November 10, 2026


सैदनगर। सड़क किनारे पड़ी बजरी पर बाइक फिसलने से युवक की मौत हो गई। युवक सोमवार देर रात बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। खिजरपुर की पुलिया के पास हादसे के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बजरी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

टांडा थाना क्षेत्र के सेंटाखेड़ा गांव निवासी विजेंद्र सिंह (30) सोमवार देर रात बाइक से अपनी ससुराल जगतपुर गांव जा रहे थे। अजीमनगर थाना क्षेत्र में खिजरपुर की पुलिया के पास सड़क किनारे पड़ी बजरी पर उनकी बाइक फिसल गई।

इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने युवक को सड़क पर पड़ा देखा। उसके नाक और कान से खून निकल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने खिजरपुर निवासी बजरी मालिक बब्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सीओ पंकज पंत ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X