शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jaunpur News:अंतर महाविद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मो. हसन कॉलेज विजेता – Mohd. Hasan College Wins The Inter-college Football Competition
जौनपुर

Jaunpur News:अंतर महाविद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मो. हसन कॉलेज विजेता – Mohd. Hasan College Wins The Inter-college Football Competition

November 10, 2026


Mohd. Hasan College wins the inter-college football competition

अंतरमहाविद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता मोहम्मद हसन कॉलेज ट्राफी के साथ। कॉलेज
– फोटो : 1

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान पर अंतर महाविद्यालयीय फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता हुई। इसमें मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज को पहला, पीजी कॉलेज गाजीपुर को दूसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर को प्रथम स्थान, पीजी कॉलेज गाजीपुर को द्वितीय, राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सत्यराम प्रजापति और प्राचार्य प्रो. शंभू राम ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। महाविद्यालय के क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार गौतम के नेतृत्व में कॉलेज की टीम ने मेजबानी की। इस दौरान डॉ. मनोज वत्स, डॉ. विजय प्रताप तिवारी, डॉ. श्याम सुंदर उपाध्याय, डॉ. निशीथ सिंह, डॉ. मनोज तिवारी, प्रो. सुधा सिंह, प्रो. अनामिका सिंह, डॉ. राजेश प्रसाद तिवारी, संजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे। खेल के समापन पर विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरण किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X