अलीगंज। दिवाली पर दीपक जलाने जा रहे किशोर को रास्ते में घेरकर कुछ युवकों ने पीट दिया। हमले में किशोर के सिर में चोट आई है। परिजन ने आरोपियों पर शराब के नशे में पीटने का आरोप लगाया है।
गांव नावर निवासी आकाश दिवाली पर अपने सबमर्सिबल पर दीपक जलाने जा रहा था। रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवक शराब के नशे में थे। उन्होंने किशोर से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। हमले में आकाश के सिर में चोट लग गई। किसी तरह घर पहुंचे किशोर ने परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाना नयागांव पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।
सीओ राजेश सिंह ने बताया कि किशोर के साथ पिटाई की सूचना मिली है। उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।