शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
औरैया

Auraiya News:गेहूं की खड़ी फसल उजाड़कर जेसीबी से खोदा नाला – Standing Wheat Crop Destroyed To Dig A Trench Using A Jcb Machine

November 10, 2026


एरवाकटरा। मौजा भगवानपुर में खेत में खड़ी गेहूं की फसल जेसीबी से नष्ट कर नाला खोदने का आरोप लगा है। पीड़िता रामजानकी ने मंगलवार को थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

रामजानकी ने बताया कि मौजा भगवानपुर में उनकी सास जगदीशश्री के नाम करीब 12 बीघा कृषि भूमि है। इसमें गेहूं की फसल बोई गई थी। उनके पति काफी समय से बीमार चल रहे हैं और इटावा में उनका इलाज चल रहा है। वह भी वहीं रहकर पति की देखभाल कर रही हैं। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने सोमवार रात करीब दो बजे जेसीबी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल नष्ट कर दी और नाला खोद दिया। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच भूमि संबंधी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बुधवार को मौके पर पहुंचकर आरोपों की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X