शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Noida News:आयुष्मान आरोग्य मंदिर भगवान भरोसे – Ayushman Arogya Mandir Left To The Mercy Of God
नोएडा

Noida News:आयुष्मान आरोग्य मंदिर भगवान भरोसे – Ayushman Arogya Mandir Left To The Mercy Of God

November 10, 2026


सप्ताह में सिर्फ दो-तीन बार खुलता है केंद्र, इलाज और दवाइयों के लिए परेशान रामपुर बांगर निवासी

पुनीत कुमार

यमुना सिटी। गांव के स्तर पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए आयुष्मान आरोग्य मंदिर भगवान भरोसे चल रहे हैं। जेवर ब्लॉक के रामपुर बांगर गांव में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर नियमित रूप से नहीं खुलता है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र सप्ताह में सिर्फ दो-तीन दिन ही खुलता है। इसके कारण ग्रामीणों को इलाज और दवाइयों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाया गया है, लेकिन इसका नियमित संचालन नहीं हो रहा है। उन्हें बीमारी, जांच या दवा के लिए अक्सर दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोग्य मंदिर पर तैनात डॉक्टर भी निर्धारित समय पर केंद्र पर नहीं पहुंचते हैं। डॉक्टर कई बार सुबह करीब 11 से 11:30 बजे तक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचते हैं और दोपहर करीब दो बजे केंद्र पर ताला लगाकर चले जाते हैं। इसके चलते सुबह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाले ग्रामीणों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार केंद्र बंद मिलने के कारण उन्हें बिना उपचार के ही वापस लौटना पड़ता है। कई बार दवाइयां भी बाहर से खरीदनी पड़ती हैं।

केंद्र के बाहर लगा कूड़े का ढेर

ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र के सामने में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कूड़े के ढेर से मच्छर, मक्खियों और अन्य कीटों के पनपने के साथ संक्रमण फैलने का खतरा भी रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि एक बीमारी के उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके साथ आने वाले लोगों को दूसरी बीमारी होने का डर सताते रहता है।

यह बोले ग्रामीण

स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त डॉक्टर समय पर नहीं आते हैं, जिसके चलते ग्रामीणों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ता है। – संदीप

कई बार जरूरी दवाई न होने के की बात कहकर बाहर से दवाई खरीदने के लिए कहा जाता है। -नासिर खान

केंद्र के बाहर लगा कूड़े के ढेर से संक्रमण का खतरा रहता है। इसलिए इससे जल्द से जल्द यहां से हटवाना चाहिए। – रोहित शर्मा

सप्ताह में सिर्फ दो से तीन बार ही स्वास्थ्य केंद्र खुलता है, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी होती है। -अजय शर्मा

चिकित्सक को पहले भी नियमित रूप से आरोग्य मंदिर आने और निर्धारित समय पर केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए जा चुके हैं। अगर कोई लापरवाही बरती जा रही है तो कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. सर्फे जेया, चिकित्सा अधीक्षक, जेवर

नासिर खान, रामपुर

नासिर खान, रामपुर

नासिर खान, रामपुर

नासिर खान, रामपुर

नासिर खान, रामपुर

नासिर खान, रामपुर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X