Palwal News:सेंट्रल पार्क में होगा छठ महाेत्सव – Chhath Festival To Be Held At Central Park
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-75 स्थित सेंट्रल पार्क में 13 से 16 नवंबर तक श्री छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री सूर्यदेव पूजा समिति की ओर से गोल्फ सिटी प्लॉट-8 और पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी के बीच स्थित पार्क में छठ पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 60 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा घाट बनाया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि घाट निर्माण दीपावली से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को नहाय-खाय, 14 को खरना, 15 को अस्ताचलगामी और 16 को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ का समापन होगा।
