Budaun News:पांच किमी दौड़ में अर्जुन तो लंबी कूद में मोहित जीते – Arjun Won The 5 Km Race, While Mohit Won The Long Jump
दहगवां। गांव रसूलपुर कला में एक अकादमी की ओर से दौड़ व लंबीकूद प्रतियोगिता कराई गई।
प्रतियोगिता में पांच किलोमीटर दौड़ में आसफपुर के मोर्थ निवासी अर्जुन ने प्रथम, बुलंदशहर के तलवार निवासी सुनील ने द्वितीय व भूपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में आसफपुर के अंकित मौर्य ने प्रथम, पपरा ग्राउंड के हिमांशु ने द्वितीय व अकवटपुर के अरविंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 1600 मीटर दौड़ में आसफपुर के दीपक ने प्रथम, तलवार के सतीश ने द्वितीय और कश्यप के वीरेश ने तृतीय स्थान हासिल किया।
लंबी कूद प्रतियोगिता में धनाती के मोहित ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि सहसवान विधायक बृजेश यादव ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गंगाधर सिंह, जितेंद्र यादव, सौरभ शर्मा, ओवेंद्र, अशोक यादव, विजनेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
