शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Budaun News:इनाया नर्सिंग होम सील, संचालक डॉक्टर पर केस – Inaya Nursing Home Sealed, Case Filed Against Operating Doctor
बदायूं

Budaun News:इनाया नर्सिंग होम सील, संचालक डॉक्टर पर केस – Inaya Nursing Home Sealed, Case Filed Against Operating Doctor

November 13, 2026


Inaya Nursing Home sealed, case filed against operating doctor

बदायूं के अलापुर में ​स्थित इनाया नर्सिंग होम को सील करते डिप्टी सीएमओ डॉ. गौस मोहम्मद, डॉ. कौश

अलापुर। प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने इनाया नर्सिंग होम सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान टीम को नर्सिंग होम का संचालक और अन्य स्टाफ मौके पर नहीं मिला। संचालक के भाग जाने की वजह से नर्सिंग होम के गेट पर नोटिस चस्पा किया गया है। उधर, मृतका के ससुर ने अस्पताल के संचालक पर लापरवाही सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अलापुर क्षेत्र के गांव कोटा निवासी धीरपाल की पत्नी प्रेमलता को प्रसव के लिए इनाया नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इस पर डॉक्टर ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर बरेली जा रहे थे। बरेली पहुंचते ही प्रेमलता ने दम तोड़ दिया था।

महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर वापस नर्सिंग होम पहुंचे और वहां हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आया।

डिप्टी सीएमओ डॉ. गौस मोहम्मद और डॉ. कौशल गुप्ता ने नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। जांच के बाद टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। वहीं, म्याऊं एमओआईसी डॉ. राजकुमार की ओर से नर्सिंग होम संचालक के नाम नोटिस जारी कर अस्पताल के गेट पर चस्पा कराया गया है। इधर, मृतका के ससुर विद्याराम की ओर से अस्पताल के संचालक डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इनाया नर्सिंग होम में महिला की मौत होने की जानकारी मिली थी। बृहस्पतिवार को टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने कमियां मिलने पर नर्सिंग होम को सील कर दिया है। -डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X