Shahjahanpur News:डीएपी के लिए समितियों के चक्कर काट रहे हैं किसान – Farmers Are Making Rounds Of Cooperatives In Search Of Dap
कांट। रबी की फसलों की बोआई का समय चल रहा है। किसानों को खेतों में खाद की जरूरत है, लेकिन डीएपी के लिए समितियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सुबह खाद लेने की उम्मीद में घर से निकल रहे किसान दोपहर तक इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। समितियों पर डीएपी का स्टॉक खत्म होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। मजबूरी में उन्हें निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है।
