Mathura News:कल से शुरू होगा लॉयंस प्रीमियर लीग – Lions Premier League To Begin Tomorrow
मथुरा। खेल और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए लॉयंस क्लब ऑफ मथुरा प्रीमियम की ओर से 12 से 19 नवंबर तक लॉयंस प्रीमियर लीग (एलपीएल) का आयोजन किया जाएगा। पालीखेड़ा स्थित अचीवर ग्राउंड पर प्रतिदिन शाम सात बजे से क्रिकेट मुकाबले होंगे।
मुख्य प्रायोजक श्रीवृंदा ग्रुप के सहयोग से होने वाली प्रतियोगिता में क्लब के सदस्य चार टीमों के रूप में मैदान में उतरेंगे। इनमें मास्टर इलेवन की कमान अमनदास, केएमवी वॉरियर्स की मनीष, बीएस टाइटन्स की केशव और एसआरपी किंग्स की कप्तानी आनंद अग्रवाल संभालेंगे। आयोजन में बच्चों और महिलाओं के लिए भी विशेष प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें रस्साकशी, रिले रेस और खो-खो शामिल हैं। क्लब के संस्थापक सचिन इंटीरियर एवं मोहित अग्रवाल हैं। अध्यक्ष देवाशीष अग्रवाल, सचिव लव गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल और एमसीपी शुभांशु अग्रवाल के नेतृत्व में तैयारियां की जा रही हैं। संवाद
