यूपी में बदलने लगा मौसम:सुबह कोहरा और रात में बढ़ी ठंड, सात जिलों में 15 डिग्री के करीब पहुंचा पारा – Weather In Up Begins To Change Fog In Morning And Cold At Night

यूपी मौसम अपडेट।
November 11, 2026

यूपी मौसम अपडेट।
उत्तर प्रदेश में मौसम अब सर्दियों की ओर बढ़ रहा है। सुबह कोहरा और रात में गिरता तापमान ठंड बढ़ने का संकेत देने लगा है। मंगलवार को तराई, अवध और पूर्वी यूपी के कई जिलों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से राहत बनी रही।
मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से कोहरे में कमी आएगी। साथ ही फिलहाल अगले पांच दिन, दिन व रात के पारे में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह शाम और रात के मौसम में यूं ही नरमी बनी रहेगी।
उधर दीपावली के अगले दिन सोमवार सुबह पश्चिमी तराई, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों में कोहरा छाया रहा। कुछ स्थानों पर इसकी सघनता इतनी अधिक रही कि दृश्यता काफी कम हो गई। वाराणसी में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जबकि बरेली में यह महज 100 मीटर दर्ज की गई। राजधानी लखनऊ में भी सुबह दृश्यता घटकर 300 मीटर रह गई।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले पांच दिन बाद पछुआ हवा रफ्तार पकड़ेगी और इसके असर से ठंड में इजाफा होगा। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई है।
सोमवार और मंगलवार के बीच की रात प्रदेश के करीब सात जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। हरदोई में पारा गिरकर 13.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं 28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ इटावा में सबसे ठंडा दिन रहा।
November 13, 2026
लखनऊ में शुक्रवार को रक्षामंत्री और सांसद राजनाथ सिंह सुल्तानपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के राजयोग प्रशिक्षण केंद्र गुलजार उपवन पहुंचे। यहां उन्होंने नवनिर्मित दिव्य संस्कृति भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। राजनाथ सिंह के लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत […]
November 13, 2026
यूपी के मौसम में होगा बदलाव। । विस्तार उत्तर प्रदेश में 15 नवंबर से ठंड बढ़ने के आसार हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों की ओर से आने वाली तेज ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे दो दिनों में दिन और रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती […]
