शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:पहाड़ों से आने वाली पछुआ हवा गिराएगी प्रदेश में पारा, पांच डिग्री तक तापमान लुढ़कने के आसार; अलर्ट जारी – Westerly Winds From The Mountains Will Bring Down The Mercury In Up, With Temperatures Expected To Drop By Fiv
लखनऊ

यूपी:पहाड़ों से आने वाली पछुआ हवा गिराएगी प्रदेश में पारा, पांच डिग्री तक तापमान लुढ़कने के आसार; अलर्ट जारी – Westerly Winds From The Mountains Will Bring Down The Mercury In Up, With Temperatures Expected To Drop By Fiv

November 13, 2026


Westerly winds from the mountains will bring down the mercury in up, with temperatures expected to drop by fiv

यूपी के मौसम में होगा बदलाव।
।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 15 नवंबर से ठंड बढ़ने के आसार हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों की ओर से आने वाली तेज ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे दो दिनों में दिन और रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। फिलहाल प्रदेश में मौसम स्थिर है। दिन में गुनगुनी धूप निकल रही है और सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना हुआ है।

बृहस्पतिवार को प्रदेश के छह जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, कई जिलों में दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट आई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से होते हुए नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से 15 नवंबर से ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। हवाओं की रफ्तार बढ़ने से वायु गुणवत्ता में सुधार होने की भी उम्मीद है। साथ ही तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी।

बृहस्पतिवार को 26.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ नजीबाबाद में प्रदेश में सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं, 13 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ हरदोई में सबसे ठंडी रात रही।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X