शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:एनआरआई युवती से सोने की चेन झपटी – Gold Chain Snatched From Nri Woman

November 11, 2026


मोहाली। अमेरिका से दिवाली मनाने आई एक एनआरआई युवती स्नैचरों का शिकार हो गई। सोमवार रात सेक्टर-125 सन्नी इन्क्लेव में एक एक्टिवा सवार युवक ने उसकी ढाई तोले की सोने की चेन झपटी। वारदात के बाद आरोपी स्पीड ब्रेकर पर गिरकर भाग गया। भारती अपनी सास के साथ बाजार से घर लौट रही थी। घर के पास गली में पहुंचते ही एक्टिवा सवार युवक ने उसके गले से चेन खींच ली। भारती ने शोर मचाया और उसका पीछा किया। तेज रफ्तार में भाग रहा आरोपी कुछ दूरी पर स्पीड ब्रेकर पर संतुलन खो बैठा। वह एक्टिवा समेत सड़क पर गिर गया। हालांकि, इससे पहले कि भारती वहां पहुंच पाती, आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने कई बार 112 नंबर पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। झपटी गई चेन करीब ढाई तोले की थी, जिसमें डायमंड का पेंडेंट भी लगा था। इसकी कीमत लगभग चार लाख रुपये थी। यह चेन भारती को शादी के समय उपहार में मिली थी, जिससे उसकी भावनात्मक यादें जुड़ी थीं। पीड़िता ने अगले दिन सन्नी इन्क्लेव पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपी की पहचान चुनौती बनी हुई है। उसने हेलमेट पहना था और एक्टिवा का नंबर भी छिपाया था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X