Chamoli News:वीर चंद्र सिंह गढ़वाली फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू – Veer Chandra Singh Garhwali Football Tournament Begins
गैरसैंण। मेहलचौरी के खेल मैदान में तीन दिवसीय वीर चंद्र सिंह गढ़वाली फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में मेहलचौंरी बी जीता जबकि दूसरा ड्राॅ रहा।
मंगलवार को विधायक अनिल नौटियाल ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। आयोजकों ने बताया कि यह प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट तीन दिनों तक चलेगा। प्रतियोगिता के पहले दिन मेहलचौरी-बी ने सप्तधारा गैरसैंण के 7-2 से हराया जबकि एक अन्य मैच गैरसैंण एफसी और चौखुटिया फुटबॉल क्लब के बीच ड्रॉ रहा। विधायक नौटियाल ने इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में भाग लेने वाले अनुज नेगी, दिव्यांशु और संजय को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रमुख दुर्गा रावत, जिपंस सुरेश बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन नेगी और प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज नेगी सहित कई लोग उपस्थित रहे। संवाद
