शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सहारनपुर

Saharanpur News:व्हाट्सएप पर आए लिंक ने खाली कर दिए बैंक खाते, 1.52 लाख की ठगी – Link Received On Whatsapp Drains Bank Accounts; Rs 1.52 Lakh Swindled

November 11, 2026


सहारनपुर। साइबर ठगों ने लिंक भेजकर एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद उसके दो बैंक खातों से आठ बार में करीब 1.52 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में पीड़ित ने कोतवाली मंडी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

कोतवाली मंडी क्षेत्र की मदनपुरी कॉलोनी निवासी राकेश जैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 सितंबर को मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर लिंक आया था। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद मोबाइल फोन किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया। साइबर ठगों ने उनके एचडीएफसी बैंक खाते से पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये 99,976 रुपये निकाल लिए गए। यह रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।

इसके बाद ठगों ने उनके यूको बैंक खाते से भी तीन बार में 52,998 रुपये निकाल लिए। इस खाते से भी रकम अलग-अलग खातों में भेजी गई। जांच अधिकारी निरीक्षक कृष्णवीर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है।

— जीवन प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर बुजुर्ग से 1.63 लाख रुपये ठगे

सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र में साइबर ठगों ने जीवन प्रमाण पत्र बनाने का झांसा देकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1.63 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुराना कलसिया रोड निवासी असलम ने तहरीर देकर बताया कि छह नवंबर एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनका जीवन प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। इसके लिए उसने एटीएम कार्ड का नंबर और सीवीवी कोड मांगा। इसके बाद पीड़ित के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 1.63 लाख रुपये निकल गए। जांच अधिकारी निरीक्षक सिराजुद्दीन ने बताया कि मोबाइल नंबर की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पता लगाकर रकम वापसी के प्रयास किए जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X