शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:शादी की जिद, शक और गर्भवती होने का ड्रामा, युवक ने प्रेमिका को मारकर किया ये काम; 40 दिन बाद मिला कंकाल – Bijnor Murder: Jcb Driver Kills Girlfriend Over Marriage Pressure, Body Recovered After 40 Days
मेरठ

यूपी:शादी की जिद, शक और गर्भवती होने का ड्रामा, युवक ने प्रेमिका को मारकर किया ये काम; 40 दिन बाद मिला कंकाल – Bijnor Murder: Jcb Driver Kills Girlfriend Over Marriage Pressure, Body Recovered After 40 Days

November 11, 2026


Bijnor Murder: JCB Driver Kills Girlfriend Over Marriage Pressure, Body Recovered After 40 Days

Bijnor Murder
ग्राफिक्स

विस्तार

शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका की जेसीबी चालक ने गलाघोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद चाकू से गला काट दिया और शव को गांव बवनपुरा के जंगल में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। 

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 40 दिन बाद मंगलवार को युवती का कंकाल जंगल से बरामद किया। आरोपी ने पिछले डेढ़ वर्षों से संबंध में रही प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी जान ले ली।

एएसपी देहात गौतम राय ने मंगलवार को बताया कि थाना चांदपुर में आठ नवंबर को गांव कुतुबपुर गांवड़ी निवासी रेखा देवी ने अपनी बेटी राखी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि राखी के माता-पिता को लग रहा था कि राखी अपने प्रेमी विकास के साथ शादी कर ली है। इसलिए उन्होंने पहले रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई। इस बीच उन्होंने कई बार राखी को फोन किया लेकिन फोन बंद मिला।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X