शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर:हैंडब्रेक नहीं लगा होने से तालाब में गिरी कार, कुड़नी मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे श्रद्धालु, टला हादसा – Kanpur Car Rolls Into A Pond After Handbrake Is Left Disengaged Devotees Had Arrived To Visit Kudni Temple
कानपुर

November 11, 2026

Kanpur Car rolls into a pond after handbrake is left disengaged devotees had arrived to visit Kudni temple

तालाब में गिरी कार
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भीतरगांव ब्लॉक के कुड़नी गांव स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन करने आए फतेहपुर के लोगों की कार हैंडब्रेक न लगे होने के कारण धीरे-धीरे पीछे की ओर खिसकने लगी। देखते ही देखते कार तालाब में जा गिरी। घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था।

वह केवल खड़ी थी। बताया गया कि फतेहपुर से आए लोग कार खड़ी करके मंदिर में दर्शन करने चले गए थे। इसी दौरान हैंडब्रेक न लगे होने से कार ढलान की ओर खिसकती हुई तालाब में पहुंच गई। दर्शन करके लौटे लोगों ने कार को तालाब में डूबा देखा, तो उनके होश उड़ गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X