बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों की रिलीज के बीच अक्सर छोटी फिल्मों को सिनेमाघरों में अपनी जगह बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इन दिनों कुछ ऐसा ही फिल्ममेकर विनोद कापड़ी की फिल्म ‘पायर’ के साथ हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि फिल्म के करीब 90 फीसदी शो हाउसफुल जा रहे हैं, इसके बावजूद सिनेमाघरों में इसके शोज लगातार कम किए जा रहे हैं।
अब ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ की रिलीज के बीच फिल्म को कई शहरों में स्क्रीनिंग तक नहीं मिल रही है। इस स्थिति को लेकर विनोद कापड़ी ने थिएटर मालिकों से अपील की है कि दर्शकों की पसंद को देखते हुए फिल्म को कम से कम एक शो का मौका जरूर दिया जाए।