शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बाराबंकी

Barabanki News:मां लक्ष्मी जागरण और भंडारे का भव्य आयोजन – A Grand Celebration Of Maa Lakshmi Jagran And Bhandara

November 11, 2026


घुंघटेर। निंदूरा के दौलतपुर गांव में दिवाली के दूसरे दिन सोमवार रात मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय का भव्य जागरण हुआ। कलाकारों ने देर रात तक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में डूबे रहे।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी व भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। मंगलवार को श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़े और गुलाल के साथ भगवान गणेश व मां लक्ष्मी का शारदा नहर में रहीमाबाद के पास विसर्जन किया। आयोजक महेश सिंह चौहान ने बताया कि यह जागरण गांव में लगभग 22 वर्षों से दिवाली पर धूमधाम से किया जाता है। मंगलवार सुबह हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। प्रशासकों में ललिता देवी, इंद्रासन सिंह मुन्ना, जगत नारायण, कैलाश रामदुलारे और अवध सिंह शामिल थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X