शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊना

Una News:सड़क पर दुकानदारी सजाने और यातायात रोकने पर कार्रवाई – Action Taken Against Setting Up Shops On The Road And Obstructing Traffic

November 11, 2026


ऊना। शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच सड़क पर सामान सजाकर बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। सोमवार दोपहर लुधियाना सराय के पास सड़क पर मेहंदी छाप का सामान लगाकर बिक्री कर रहे एक दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार दुकानदार के इस कृत्य से श्रद्धालुओं की आवाजाही और यातायात बाधित हो रहा था। पुलिस थाना चिंतपूर्णी में तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार सहयोगी पुलिस कर्मी के साथ सोमवार को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। दोपहर करीब 3:45 बजे जब टीम लुधियाना सराय के पास पहुंची तो वहां एक व्यक्ति ने सड़क पर मेहंदी छाप का सामान फैला रखा था। इससे श्रद्धालुओं और वाहनों को परेशानी हो रही थी। पुलिस ने पूछताछ में उसकी पहचान संजय कुमार (32) निवासी राजस्थान, हाल निवासी समनोली के रूप में की।

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि सड़क से सामान हटवाकर कब्जे में लेने की कार्रवाई की और यातायात में आ रही बाधा दूर करवाई। बाद में सामान की सुपुर्दगी संबंधित व्यक्ति को कर दी गई। कहा कि पुलिस थाना चिंतपूर्णी में संजय कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X