शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊना

Una News:मक्की की खरीद करने से पहले विभाग ने भरे सैंपल – The Department Collected Samples Before Procuring Maize

November 13, 2026


ऊना। राजीव गांधी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। रसायन मुक्त खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से संचालित की गई इस योजना के तहत ऊना जिला में इस वित्तीय वर्ष में 85 किसानों से तकरीबन 200 क्विंटल मक्की की खरीद करने का लक्ष्य विभाग ने रखा है।

इस बार नए दाम 50 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से समर्थन मूल्य पर किसानों से मक्की की खरीद की जाएगी।

इस प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने से पहले आत्मा परियोजना निदेशक कार्यालय ऊना की ओर से मक्की के सैंपल लिए गए हैं और जांच के लिए हमीरपुर लैब को भेज दिए हैं। लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही परियोजना के निदेशक आगे ऊना जिले के पांच विकास खंड में किसानों से मक्की की खरीद की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

बता दें कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 196.43 क्विंटल मक्की 33 किसानों से 40 रुपये प्रति किलोग्राम समर्थन मूल्य के हिसाब से क्रय की थी। 2024-25 में तकरीबन 111.514 क्विंटल मक्की 15 किसानों से 30 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से क्रय की थी।

पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो प्राकृतिक खेती की ओर किसानों का रुझान बड़ा है और इस बात को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश सरकार ने भी इसके समर्थन मूल्य में हर वर्ष इजाफा किया है।

आत्मा परियोजना निदेशक प्यारो देवी संधू का कहना है कि इस बार ऊना जिले की टकारला और रामपुर अनाज मंडी में मक्की की खरीद की जाएगी। इससे पहले किसानों से मक्की की फसल का सैंपल लेकर जांच के लिए हमीरपुर स्थित लैब में भेजा गया है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खरा उतरने वाले किसानों से मक्की की खरीद सरकार और विभाग के नियमों के तहत की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X