शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चमोली

Chamoli News:अंगद-रावण संवाद का मंचन – Staging Of The Dialogue Between Angad And Ravana

November 11, 2026


कर्णप्रयाग। श्री राजराजेश्वरी मां चंडिका देवी रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। रामलीला मंचन में श्री राम अंगद को राजदूत के रूप में रावण को समझाने के लिए लंका भेजते हैं। अंगद माता सीता को ससम्मान श्रीराम के पास भेजने के लिए कहते हैं लेकिन रावण बिना युद्ध के सीता को समर्पित करने से मना करता है। रामलीला मंचन में रावण और अंगद के संवाद को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। धार्मिक आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष संजय डिमरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी, कपीरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत, राकेश नेगी, बीएन डिमरी, रविंद्र खंडूड़ी, जयदीप गैरोला, हरि सिंह, जगदीश लडोला आदि मौजूद थे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X