शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अंबेडकरनगर:बेटे के बाद सड़क हादसे में घायल पिता की भी मौत, मरने वालों की सख्या हुई चार; दो की हालत गंभीर – Injured Father Also Died After Son In Road Accident In Ambedkar Nagar Two Others Are In Critical Condition
अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर:बेटे के बाद सड़क हादसे में घायल पिता की भी मौत, मरने वालों की सख्या हुई चार; दो की हालत गंभीर – Injured Father Also Died After Son In Road Accident In Ambedkar Nagar Two Others Are In Critical Condition

November 11, 2026


injured father also died after son in road accident In Ambedkar Nagar two others are in critical condition

Accident demo

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मौके पर तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घायल पिता की बुधवार को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या चार हो गई है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

हादसा जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में सीएचसी के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइकों की तेज रफ्तार के कारण सीधी टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में जहांगीरगंज के बिशनपुर बसदहा निवासी राजकुमार (22), इसी गांव के संजय निषाद (25) और हंसवर के मकरही निवासी सौरभ (20) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए रमेश निषाद (बिशनपुर निवासी) को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। वहां बुधवार को उनकी भी मौत हो गई। बिशनपुर निवासी ओमप्रकाश (30) और जहांगीरगंज के सहरसा निवासी ओम प्रकाश (36) की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।

क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल रमेश निषाद की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। अन्य घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस हृदय विदारक घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन लोगों की एक साथ मौत से गांव में मातम का माहौल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X