शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shahjahanpur News:रोडवेज की बस में चार यात्री मिले बिना टिकट, परिचालक को ड्यूटी से हटाया – Four Passengers Found Without Tickets On A Roadways Bus; Conductor Removed From Duty
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:रोडवेज की बस में चार यात्री मिले बिना टिकट, परिचालक को ड्यूटी से हटाया – Four Passengers Found Without Tickets On A Roadways Bus; Conductor Removed From Duty

November 11, 2026


Four passengers found without tickets on a Roadways bus; conductor removed from duty.

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण करते सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा। संवाद
– फोटो : Archive

शाहजहांपुर। हरदोई परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने मंगलवार को पुवायां रोड पर चिनौर के पास बंडा जा रही परिवहन निगम की बस की अचानक चेकिंग की। जांच के दौरान बस में चार यात्री बिना टिकट मिले। इस पर आरएम ने संविदा परिचालक कमलेश शर्मा को ड्यूटी से हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रोडवेज बस अड्डे का भी निरीक्षण किया। यहां गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई।

मंगलवार दोपहर आरएम ने चिनौर के पास बंडा जा रही बस को रुकवाकर ईटीएम से बने टिकटों की जांच की। इस दौरान टिकटों की संख्या और बस में सवार यात्रियों का मिलान किया गया। जांच में चार यात्री बिना टिकट मिले। इस पर उन्होंने परिचालक कमलेश शर्मा से नाराजगी जताई और पूरे मामले की जानकारी एआरएम को दी।

बस की चेकिंग के बाद आरएम ने रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए एआरएम को संबंधित एजेंसी के खिलाफ लिखित शिकायत भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित एजेंसी का ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान आरएम ने दीपावली पर बेहतर राजस्व देने के लिए एआरएम अरुण कुमार की सराहना की। साथ ही भाईदूज पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों का बेहतर और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि संविदा परिचालक कमलेश शर्मा को ड्यूटी से हटा दिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X