म्यूल खातों का खेलः साइबर ठगी के लिए 20 हजार रुपए में बेचे बैंक खाते, 5 गिरफ्तार – Indore-cyber-fraud-mule-bank-accounts-arrests

INDORE NEWS
, डिजिटल डेस्क, इंदौर
November 11, 2026

INDORE NEWS
, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर के एरोड्रम थाना पुलिस ने मंगलवार रात म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी के अवैध लेनदेन में शामिल गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 20 हजार रुपए के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को बेच रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि 3 आरोपियों ने पहले अपने खाते खुलवाए और बाद में 2 अन्य आरोपियों को बेच दिए। इन दोनों ने खाते आगे अधिक कीमत पर मुख्य साइबर ठगों को सप्लाई कर दिए।
संदिग्ध बैंक खाते से खुला राज
पुलिस के मुताबिक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एयरपोर्ट रोड शाखा में संचालित एक संदिग्ध म्यूल खाते की जानकारी मिली थी। जांच के दौरान खाताधारक राज पिता रवींद्र वैद्य निवासी गोविंद कॉलोनी, बाणगंगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में राज ने बताया कि उसने अपने दोस्तों तुषार चौहान और आयुष प्रजापत के साथ मिलकर सेंट्रल बैंक की अलग-अलग शाखाओं में खाते खुलवाए थे। बाद में ये खाते अजय पटेल और रितेश प्रजापत को बेच दिए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
बैंक खातों के बदले मिले 20 हजार रुपए
पुलिस जांच में सामने आया कि राज वैद्य का खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एयरपोर्ट रोड शाखा, तुषार पिता जीवन सिंह चौहान निवासी फ्रीगंज, मरीमाता का खाता सियागंज शाखा और आयुष उर्फ लक्की पिता लक्ष्मण प्रजापत निवासी गोविंद कॉलोनी, बाणगंगा का खाता कपड़ा मार्केट शाखा में खुला था। तीनों ने अपने खाते 20 हजार रुपए के लालच में अजय पिता महेंद्र पटेल निवासी लेक पैलेस कॉलोनी और रितेश पिता आशीष प्रजापत निवासी सत्य साईं बाग कॉलोनी, बाणगंगा को बेच दिए थे। इसके बाद अजय और रितेश ने इन खातों को अधिक कीमत पर अन्य साइबर ठगों तक पहुंचाया। इनका इस्तेमाल अवैध वित्तीय लेनदेन में किया जा रहा था।
महंगे शौक पूरे करने के लिए बेचे खाते
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में महंगे शौक पूरे करने के लिए बैंक खाते बेचने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के खिलाफ साइबर फ्रॉड और वित्तीय लेनदेन में धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई है। पुलिस अब उन मुख्य साइबर ठगों की जानकारी जुटा रही है, जिन तक ये खाते पहुंचाए गए थे।
November 13, 2026
विनोद कासलीवाल – फोटो : amarujala
November 13, 2026
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि महिला स्वयं कमाने में सक्षम है तो वह दूसरे पति से भरण-पोषण भत्ता पाने की हकदार नहीं होगी। हालांकि अदालत ने यह भी व्यवस्था दी कि दूसरा पति महिला के पहले विवाह से जन्मे नाबालिग बेटे की जिम्मेदारी […]
November 13, 2026
राज और नीति विस्तार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 तारीख को विदेश जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार विदेश जाने के पहले वे एक और बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर सकते हैं। इसमें जहां एक और मंत्रालय के अधिकारियों में फेरबदल हो सकता है, दूसरी ओर एक दो संभाग के कमिश्नर और कुछ जिलों के कलेक्टर […]
