राजस्थान:मालगाड़ियों की रफ्तार में जोधपुर मंडल ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, देशभर में हासिल किया दूसरा स्थान – Jodhpur Division Breaks Its Own Record For Freight Train Speeds, Secures Second Place Nationwide

(प्रतीकात्मक फोटो)
November 11, 2026

(प्रतीकात्मक फोटो)
मालगाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने के मामले में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बेहतर परिचालन प्रबंधन, प्रभावी कार्ययोजना और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल के दम पर मंडल ने मालगाड़ियों की औसत गति 34.40 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की है। यह जोधपुर मंडल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस उपलब्धि के साथ मंडल ने भारतीय रेलवे के सभी मंडलों में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस सूची में 46.50 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति के साथ मदुरै मंडल पहले स्थान पर रहा। वहीं, जोधपुर मंडल ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए देशभर में अपनी परिचालन क्षमता का प्रदर्शन किया है।
बेहतर प्रबंधन और समन्वय से मिली उपलब्धि
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यह उपलब्धि सुनियोजित परिचालन, बेहतर कार्य प्रबंधन और विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय का परिणाम है। मालगाड़ियों के संचालन में समय की बचत करने और उपलब्ध रेल संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि परिचालन गतिविधियों की नियमित निगरानी के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से यह सफलता मिली है। मालगाड़ियों की औसत गति बढ़ने से रेलवे की माल ढुलाई व्यवस्था अधिक सक्षम बनेगी। इससे वस्तुओं को गंतव्य तक पहुंचाने में लगने वाला समय कम होगा और रेल नेटवर्क की क्षमता का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।
परिचालन व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर
वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि मालगाड़ियों की औसत गति में सुधार के लिए परिचालन व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके तहत ट्रेनों की आवाजाही की प्रभावी निगरानी, समयबद्ध संचालन और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जोधपुर मंडल इस उपलब्धि को बरकरार रखने के साथ माल परिवहन को और अधिक तेज, सुरक्षित एवं समयबद्ध बनाने के लिए प्रयासरत है। अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से आने वाले समय में परिचालन के क्षेत्र में और बेहतर परिणाम हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
November 13, 2026
राजस्थान के जोधपुर में उम्मेद अस्पताल में तैनात महिला रेजिडेंट डॉक्टर निक्की चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह हॉस्टल स्थित अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिली थीं। जानकारी मिलने पर साथी चिकित्सक और अस्पताल कर्मचारी उन्हें तुरंत मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों […]
November 12, 2026
राजस्थान के जोधपुर में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग के बैंक खाते से बिना ओटीपी के ही छह बार में 3.77 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी के दौरान पीड़ित के मोबाइल पर न तो कोई वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आया और न ही खाते […]
November 10, 2026
पुलिस की कार्रवाई विस्तार नशे के कारोबार के जरिए अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले तस्करों के खिलाफ जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन मादक पदार्थ तस्करों की करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियां फ्रीज करवाई हैं। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के […]
