शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
औरैया:भैया दूज पर फफूंद स्टेशन पर उमड़ी भीड़, ट्रेनों में चढ़ने को लेकर धक्कामुक्की, आरपीएफ-जीआरपी मुस्तैद – Auraiya Large Crowds Gathered At Phaphund Station Pushing And Shoving Ensued Passengers Tried To Board Trains
कानपुर

November 11, 2026

Auraiya Large crowds gathered at Phaphund station pushing and shoving ensued passengers tried to board trains

भैयादूज पर फफूंद स्टेशन पर उमड़ी भीड़
– फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में दीपावली के बाद काम पर लौटने और भैया दूज मनाने बहनों के घर पहुंचने की जल्दबाजी में बुधवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही प्लेटफार्म दो, तीन और चार यात्रियों से खचाखच भरे रहे। पहले से भरी ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। कोई ट्रेन में चढ़ने में सफल रहा, तो किसी को अगली ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।

यात्रियों ने त्योहार के मद्देनजर स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन का ठहराव न होने पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि अतिरिक्त ट्रेन रुकती तो भीड़ का दबाव कम होता और सफर में राहत मिलती। सुबह गोविंदपुरी से अलीगढ़ जाने वाली सुपरफास्ट पैसेंजर के पहुंचते ही यात्री उसमें चढ़ने के लिए टूट पड़े। ट्रेन पहले से भरी होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सवार हुए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X