शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Yamuna Nagar News:मांगों का समाधान नहीं होने पर और तेज होगा आंदोलन – The Agitation Will Intensify If The Demands Are Not Met
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:मांगों का समाधान नहीं होने पर और तेज होगा आंदोलन – The Agitation Will Intensify If The Demands Are Not Met

November 11, 2026


The agitation will intensify if the demands are not met

कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर धरने के ​दौरान नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
– फोटो : Archive

संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्क्स यूनियन की जगाधरी ब्रांच की ओर से कर्मचारियों की मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर मंगलवार को पांचवें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी जल्द मांगों का समाधान न हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

जिला प्रधान सुरेंद्र कुमार और जिला सचिव प्रेम प्रकाश ने कहा कि जगाधरी ब्रांच की ओर से कार्यकारी अभियंता को कर्मचारियों की मांगों का मांगपत्र सौंपा गया था। काफी समय बीतने के बाद भी मांगों का समाधान नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का रवैया कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। विभाग को जल्द से जल्द मांगों का समाधान करना चाहिए, अन्यथा कर्मचारियों को आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 12 दिसंबर को दिल्ली रैली में कर्मचारी भाग लेंगे। इस मौके पर जिला कैशियर सुरेश पाल, ब्रांच यमुनानगर सचिव महेंद्र कुमार, कैशियर यशपाल और रिटायर्ड कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान अशोक वर्मा मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X