शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उधमपुर

Udhampur News:पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी गिरफ्तार – Accused Who Had Been Evading The Police Arrested

November 11, 2026


उधमपुर। मजालता थाना पुलिस की टीम ने लंबे समय से चकमा दे रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तालिब हुसैन निवासी लोहाई मल्हार, तहसील मल्हार, जिला कठुआ के रूप में हुई है। आरोपी वर्ष 2016 से पुलिस को चकमा दे रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी मजालता थाने में दर्ज एक एफआईआर में वांछित था। मामले में अदालत से उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मजालता थाना पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे जेएमआईसी मजालता की अदालत में पेश किया, जहां से उसे आगे की कार्यवाही के लिए भेज दिया गया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X