Nainital News:छठ पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे सांसद अजय भट्ट – Mp Ajay Bhatt Will Attend Chhath Puja As The Chief Guest
हल्द्वानी। छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर उन्हें छठ पूजा स्थल पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। सांसद ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में आने की सहमति दी। उन्होंने छठ पूजा की तैयारियों और समस्याओं की जानकारी लेकर समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान अध्यक्ष कृष्णा शाह, मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव, बिंदेश्वरी सिंह, वीरू पंडित, ओमप्रकाश शाह, द्वारिका पंडित और कपिल भगत समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
