Mirzapur News:बाजार गईं चार छात्राएं लापता, परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी – Four Female Students Go Missing After Heading To The Market; Families File An Fir
जमुई। चुनार थाना क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव से मंगलवार सुबह बाजार जाने के लिए निकलीं चार छात्राएं लापता हो गईं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद बुधवार को चुनार थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
लापता चारों छात्राएं पड़ोस में रहने वाली हैं। इनमें दो सगी बहनें भी शामिल हैं। चारों हाईस्कूल और इंटर की छात्राएं हैं। परिजनों के मुताबिक, चारों मंगलवार सुबह बाजार जाने के लिए कैलहट निकली थीं। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन छात्राओं का पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर चारों छात्राओं की तलाश की जा रही है।
