शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:विद्युत शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान जला – Fire Breaks Out In House Due To Electrical Short Circuit; Property Worth Lakhs Destroyed
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:विद्युत शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान जला – Fire Breaks Out In House Due To Electrical Short Circuit; Property Worth Lakhs Destroyed

November 11, 2026


Fire breaks out in house due to electrical short circuit; property worth lakhs destroyed

टूंडला के ठार हेतसिंह में लगी आग में जला घर का  सामानसंवाद
– फोटो : टूंडला के ठार हेतसिंह में लगी आग में जला घर का सामान संवाद

टूंडला। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कमरे में रखा टीवी, एसी, बेड, अलमारी और सोफा सेट समेत लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव जटपुरा ठार हेत सिंह निवासी योगेश कुमार की पत्नी बुधवार को भाई दूज के त्योहार पर मायके गई हुई थीं। वह कमरे का दरवाजा बंद कर नीचे स्थित अपने पिता के घर पर परिवार के साथ त्योहार मना रहे थे। इसी दौरान ऊपर बने कमरे से अचानक धुआं उठने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक कमरे में आग फैल चुकी थी। कमरे से उठती आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। काफी देर तक ग्रामीण आग पर काबू पाने में जुटे रहे। हालांकि आग बुझने तक कमरे में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल शैलेंद्र प्रताप ने मौके पर पहुंचकर हानि का जायजा लिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X