शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:महिला अधिवक्ता ने 11 नामजद और पांच अज्ञात पर रिपोर्ट कराई दर्ज – A Female Advocate Filed A Report Against 11 Named Individuals And Five Unidentified Persons

November 11, 2026


मुरादाबाद। महिला अधिवक्ता ने 11 नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें मारपीट और धमकी देने का आरोप है। अमरोहा के डिडौली थानाक्षेत्र के जोया निवासी अधिवक्ता अंजुम निशा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दो साल पहले सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला निवासी आकिल के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। 19 सितंबर को दहेज का सामान लेने के लिए हरथला गई थी। वहां उसके साथ मारपीट की गई। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मो. आकिल, कामिल, अफसर अली, शाहजहां, नईम, नदीम, वसीम, अशरफ अली, नईम की पत्नी, नदीम की पत्नी, मुन्ने खां और पांच अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X