शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Barabanki News:पूड़ी-रायता खाने से एक ही परिवार के आठ लोग बीमार – Eight Members Of The Same Family Fall Ill After Eating Puri And Raita
बाराबंकी

Barabanki News:पूड़ी-रायता खाने से एक ही परिवार के आठ लोग बीमार – Eight Members Of The Same Family Fall Ill After Eating Puri And Raita

November 12, 2026


Eight members of the same family fall ill after eating puri and raita

बीमार लोग

रामनगर। दीपावली की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार और चिंता में बदल गईं, जब एक ही परिवार के आठ सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। रामनगर के मंझौनी गांव का मामला है। शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग की बात कही जा रही है।

घर में दीपावली का जश्न मनाया गया था। त्योहार के दूसरे दिन बुधवार को परिवार के सभी सदस्यों ने पारंपरिक पूड़ी, सब्जी और रायते का भोजन किया था। खाना खाने के कुछ देर बाद ही एक-एक करके सभी की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। देखते ही देखते परिवार के सभी सदस्यों को तेज उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। घबराए परिजनों ने पहले उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, जब वहां भी स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ, तो सभी को एहतियात के तौर पर रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

बीमार होने वालों में नीरज, उनकी पत्नी पिंकी (36), बेटा प्रिंस (20), बेटी प्रियांशी (15), भाई सुभाष (34), उनकी पत्नी बीनू (32), अतुल (25) और पिंकी (36) शामिल हैं। एक साथ आठ लोगों की हालत गंभीर होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रणव श्रीवास्तव ने बताया कि सभी मरीजों को तुरंत भर्ती कर उचित इलाज शुरू कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि दिक्कत दूषित भोजन खाने की वजह से हुई थी। समय पर सही इलाज मिलने के कारण अब सभी की हालत पूरी तरह खतरे से बाहर है और वे तेजी से रिकवर कर रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X