शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कांगड़ा

Kangra News:धर्मशाला अस्पताल में अब तीन नेत्र विशेषज्ञ संभालेंगे ओपीडी – Three Eye Specialists Will Now Handle The Opd At Dharamshala Hospital

November 12, 2026


धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में आंखों की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में अब तीन विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। तीन माह के भीतर विशेषज्ञों की संख्या एक से बढ़कर तीन हो गई है। डॉ. अकांशा ने भी ज्वाइन कर लिया है। इससे अस्पताल में आंखों की जांच और उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

पहले अस्पताल के नेत्र विभाग में केवल एक विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात था। रोजाना बड़ी संख्या में मरीजों की आवाजाही के चलते डॉक्टर पर अत्यधिक दबाव रहता था। मरीजों को बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। वर्तमान में विभाग की ओपीडी में रोजाना 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। तीन विशेषज्ञ उपलब्ध होने से बुजुर्गों और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को विशेष राहत मिलेगी और उनका समय भी बचेगा।

———

डॉ. शैलेंद्र के साथ डॉ. अनन्या और डॉ. अकांशा देंगी सेवाएं

कुछ समय पहले अस्पताल में डॉ. अनन्या ने कार्यभार संभाला था। अब डॉ. अकांशा ने भी ज्वाइन कर लिया है। अब वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र के साथ विशेषज्ञों की कुल संख्या तीन हो गई है। चिकित्सकों की संख्या बढ़ने से ओपीडी का भार बंटेगा और आंखों के मेजर व माइनर ऑपरेशनों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।

अस्पताल के नेत्र विभाग में अब तीन चिकित्सक हो गए हैं। इससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा और डॉक्टरों पर दबाव भी कम होगा। अस्पताल में मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। -डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल, धर्मशाला

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X