शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:फर्जी कृषक प्रमाणपत्र से खरीदी जमीन होगी प्रदेश सरकार के नाम, कांगड़ा में कार्रवाई की तैयारी – Fake Agriculturist Certificates Land Transfer Himachal Government Kangra
कांगड़ा

हिमाचल:फर्जी कृषक प्रमाणपत्र से खरीदी जमीन होगी प्रदेश सरकार के नाम, कांगड़ा में कार्रवाई की तैयारी – Fake Agriculturist Certificates Land Transfer Himachal Government Kangra

November 13, 2026


fake agriculturist certificates land transfer himachal government kangra

फर्जी कृषक प्रमाणपत्रों से खरीदी गई जमीन सरकार के नाम दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
– फोटो : एआई।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में फर्जी कृषक प्रमाणपत्रों के सहारे जमीन खरीदने वालों पर अब कार्रवाई की तैयारी है। ऐसे प्रमाणपत्रों के आधार पर खरीदी गई जमीन प्रदेश सरकार के नाम दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होगी। गगल एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में हुई अवैध जमीन खरीद-फरोख्त की जांच का जिम्मा जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा। विजिलेंस ब्यूरो इस संबंध में पूरे तथ्यों के साथ जिला प्रशासन को औपचारिक पत्र भेजेगा। इस वर्ष जनवरी से अक्तूबर के बीच ऐसे छह मामलों में 200 कनाल से अधिक भूमि की करोड़ों रुपये की खरीद-फरोख्त सामने आ चुकी है। इन मामलों के सामने आने के बाद जमीन की खरीद में कथित तौर पर फर्जी कृषक प्रमाणपत्रों और राजस्व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ किए जाने की जांच तेज हो गई है।

जनवरी में दर्ज हुई थीं दो प्राथमिकी

विजिलेंस ब्यूरो ने जनवरी में धर्मशाला के रक्कड़ निवासी नेक राम के परिवार सहित अन्य लोगों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की थीं। इन पर पालमपुर और धर्मशाला में राजस्व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर जमीन की खरीद-फरोख्त करने के आरोप हैं। इन मामलों की जांच के दौरान गगल एयरपोर्ट के आसपास फर्जी कृषक प्रमाणपत्रों के आधार पर जमीन खरीदने के कई अन्य मामले भी सामने आए। इसके बाद विजिलेंस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई शुरू की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X