शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:खरड़ के सराफा बाजार से लाखों के गहने चोरी – Jewellery Worth Lakhs Stolen From Kharar’s Jewellery Market

November 12, 2026


खरड़। शहर के सराफा बाजार में कल रात सत्यम ज्वैलर्स नामक दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और बर्तन चोरी हो गए। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 10 से 15 लाख रुपये का सामान चुराया। इस घटना से इलाके के दुकानदारों में दहशत फैल गई है। दुकान मालिक कमलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने कल शाम हमेशा की तरह दुकान बंद की थी। आज सुबह उनके पड़ोसी ने ताले टूटे होने और शटर आधा खुला होने की सूचना दी। दुकान पहुंचने पर उन्होंने देखा कि अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी हुए सामान में लगभग पांच तोला सोना, शुद्ध चांदी के बर्तन, छाते, सिक्के और अन्य कीमती वस्तुएं शामिल थीं। दिवाली के मद्देनजर दुकान में चांदी के काफी बर्तन और अन्य सामान रखे हुए थे। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। दुकान मालिक ने निगरानी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में पता चला कि चोरी की घटना सुबह करीब 3.10 बजे शुरू हुई थी। चोरों ने लगभग 26 मिनट में चोरी को अंजाम दिया। निगरानी फुटेज में तीन लोग दिखाई दे रहे हैं। उनमें से एक दूर कोने में खड़ा था, जबकि दो अन्य ने लंबी कुल्हाड़ी की मदद से दुकान के ताले तोड़े और सामान चुराया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X